MP BhuNaksha कैसे देखें?
मध्यप्रदेश राज्य देश में जनसँख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, यहाँ देश की जनसंख्या का एक बड़ा प्रतिशत निवास करता है, इस राज्य में अन्य राज्यों की तरह नागरिकों की सुविधा हेतु सरकार द्वारा नई-नई योजनाएं शुरू की जाती है, और आजकल सभी सरकार द्वारा संचालित सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है, इसी कड़ी में नागरिकों को भूलेख और भू-नक्शा की सुविधा भी अब ऑनलाइन तरीके से मध्यप्रदेश सरकार दे रही है.
भूलेख और भू-नक्शा की सुविधा के ऑनलाइन हो जाने की वजह से राज्य के नागरिकों को बेहद ही फायदा हुआ है, तथा इस वजह से अब उन्हें अपनी जमीन से जुड़ी सूचनाओं के लिए हर बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है, आज हम इस लेख के जरिए आपको बताएँगे कि कैसे आप मध्यप्रदेश में अपने जमीन का नक्शा निकाल सकते हैं.
संक्षिप्त विवरण
ऑनलाइन सेवा का नाम | MP BhuNaksha |
राज्य का नाम | मध्यप्रदेश |
उद्देश्य | राज्य के नागरिकों की जमीन का नक्शा ऑनलाइन प्रदान करना |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश राज्य के नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.landrecords.mp.gov.in/ |
नामानुसार खसरा-खतौनी देखें | MP भूलेख पोर्टल पर रिपोर्ट देखें |
लॉगिन / रजिस्ट्रेशन करें | ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें |
MP BhuNaksha देखें | --- |
MP Bhu-Naksha कैसे देखें?
मध्यप्रदेश में जमीन के मालिकों को कभी-कभी अपने जमीन का नक्शा देखने की जरूरत पड़ती है, इसलिए वह MP BhuNaksha देखने का प्रयास करते हैं, मध्यप्रदेश में भू-नक्शा देखने की प्रक्रिया बेहद ही सरल और सटीक है, नीचे इसे देखने की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से समझाई गई है, आप एक-एक चरणों का भलीभांति पालन करके अपने जमीन का नक्शा देख सकते हैं.
- अपने जमीन का नक्शा देखने के लिए सबसे पहले आप मध्यप्रदेश भू-नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट - http://www.landrecords.mp.gov.in/ पर विजिट करें.
- इसके बाद आपके सामने इस वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा.
- होमपेज पर आप खसरा / खतौनी / नक्शा देखने के लिये कृपया नक्शे पर सम्बन्धित जिला पर क्लिक करें.

- इसके बाद आप अपने तहसील का चुनाव करें, और अपने गाँव का भी चुनाव करें.
- अब आप अपने खेत या जमीन का नक्शा चेक करने के लिए दिए गए बॉक्स में खसरा संख्या भरें फिर उसके नीचे जमा करें विकल्प पर क्लिक कर दें.
अब आप जैसे ही अपना खसरा संख्या भरकर जमा करेंगे, उस जमीन का क्षेत्रफल एवं धारक भूमि स्वामी का विवरण आपको आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिससे आप यह जांच लें कि ये आपकी ही जमीन है। इसके बाद आप इसे नक्शे को चाहें तो भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट करके रख सकते हैं.
मध्यप्रदेश के वे जिले जिनका भू-नक्शा उपलब्ध है-
आगर मालवा | खरगौन |
अलीराजपुर | मंडला |
अनूपपुर | मंदसौर |
अशोकनगर | मुरैना |
बालाघाट | नरसिंहपुर |
बड़वानी | नीमच |
बैतूल | निवाड़ी |
भिण्ड | पन्ना |
भोपाल | रायसेन |
बुरहानपुर | राजगढ़ |
छतरपुर | रतलाम |
छिंदवाड़ा | रीवा |
दमोह | सागर |
दतिया | सतना |
देवास | सीहोर |
धार | सिवनी |
डिंडौरी | शहडोल |
गुना | शाजापुर |
ग्वालियर | श्योपुर |
हरदा | शिवपुरी |
होशंगाबाद | सीधी |
इंदौर | सिंगरौली |
जबलपुर | टीकमगढ़ |
झाबुआ | उज्जैन |
कटनी | उमरिया |
खण्डवा | विदिशा |
निष्कर्ष
मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने हर राज्यों की तरह अपने राज्य में भी भूमि के नक़्शे को देखने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, अब ऑनलाइन पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिक अपने जमीन के नक़्शे को देख सकते हैं, इस लेख में हमने इसी के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की है.